पिपरा सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष संतोष मेहता व विकास कुमार बने उपाध्यक्ष
निर्वाचित सदस्य को प्रमाण पत्र देते बीडीओ. | Prabhat Khabar Network
पिपरा प्रखंड सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के लिए हुए चुनाव में संतोष कुमार मेहता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. विकास कुमार उपाध्यक्ष और द्रोपदी देवी सचिव बनीं. समिति किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने पर जोर देगी.
पिपरा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव को लेकर पूरे दिन परिसर में गहमागहमी बनी रही. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गयी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव तीनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ.
आपके शहर में
तीनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के बिशनपुर निवासी संतोष कुमार मेहता को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया. वहीं विकास कुमार उपाध्यक्ष तथा द्रोपदी देवी सचिव पद के लिए निर्विरोध चुनी गयीं. तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद समिति से जुड़े लोगों और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा.
नौ कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए
कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए भी निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इसमें महेश मेहता, बागेश्वर ठाकुर, चंदेश्वरी सादा, विमला देवी, रामवती देवी, कृष्णदेव मेहता, ओम कुमार, बैजू कामत और रामानंद शाह निर्वाचित हुए.
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी सह पिपरा बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. प्रमाण पत्र मिलने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और सब्जी उत्पादक किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही.
किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने पर जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि समिति के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के साथ उन्हें संगठित कर उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जाएगा.
चुनाव संपन्न होने के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों को समिति के माध्यम से बेहतर सुविधाएं और बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए