संजना कुमारी बनी ललितग्राम थानाध्यक्ष, भपटियाही थाना में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

मौके पर भपटियाही थाना में कार्यरत सभी पुलिस बल, चौकीदार, दफादार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे

विज्ञापन

सरायगढ़. एसआई संजना कुमारी को ललितग्राम थाना के नये थानाध्यक्ष बनाये जाने के बाद भपटियाही थाना में शनिवार की रात विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन थानाध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में किया गया. विदाई समारोह में एसआई संजना कुमारी को प्रशिक्षु डीएसपी आयुष कुमार, नीतू कुमारी, भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार, किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एसआई अमित कुमार, अरुण कुमार, मुकुल आजाद, आनंद सिंह, प्रज्ञा भारती पल्लवी, नीतू कुमारी, एएसआई जेपी सिंह, विनय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने गुलदस्ता सहित अन्य सामग्री भेंट कर विदाई दी गई. मौके पर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि एसआई संजना कुमारी का कार्यकाल सराहनीय रहा है. इनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता है. नौकरी में ट्रांसफर और पोस्टिंग तो लगा ही रहता है. मौके पर भपटियाही थाना में कार्यरत सभी पुलिस बल, चौकीदार, दफादार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन