ePaper

राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ही अभाविप का मूल्य लक्ष्य

Updated at : 01 Sep 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ही अभाविप का मूल्य लक्ष्य

सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अभाविप सदस्यता ग्रहण किया

विज्ञापन

– अभाविप का चलाया गया सदस्यता अभियान निर्मली. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवेश झा की उपस्थिति में नगर मंत्री नीतीश राणा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अभाविप सदस्यता ग्रहण किया. कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में कार्य करने का लक्ष्य लेकर छात्र संगठन के रूप में समाज के सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीतिक से दूर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्य करता है. संगठन का मूल्य मंत्र केवल छात्र संघ का चुनाव लड़ना या आंदोलन करना ही नहीं है. बल्कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ही मूल्य लक्ष्य है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवेश झा ने कहा कि अभाविप एकमात्र छात्र संगठन है, जो साल में केवल एक बार ही सदस्यता अभियान चलाता है. सदस्यता अभियान में उन सभी छात्र-छात्राओं को जुड़ने का अवसर मिलता है, जो राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए जागरूकता अभियान, समाज में सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, जातीय भेदभाव को दूर कर सामाजिक समरसता बनाने की लालसा रखते हैं. मौके पवन झा, हरिओम कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, दीपक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन