वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन

कटैया-निर्मली

पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के समीप वाहन की ठोकर से एक 40 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कहरवा वार्ड नंबर 10 निवासी अब्दुल मतीन की 40 वर्षीया पत्नी नवीशा खातून अपनी बहू 22 वर्षीया जमजम खातून एवं समधी के साथ बाइक से डेढ़ वर्षीय पोता अनसार का इलाज कराने सुपौल आ रही थी. कटैया चौक के समीप एक वाहन की चपेट में आने से नवीशा खातून बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय नागरिक एवं पुलिस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सुपौल लाया जा रहा था, रास्ते में ही नवीशा खातून की मौत हो गयी. जबकि जमजम खातून एवं अंसार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पिपरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन