पत्रकार एकादश ने पब्लिक एकादश को हराया

Updated:
विज्ञापन

मैच में कमेंट्री की भूमिका तरुण सिंह राठौड़ ने निभाई. जबकि अंपायर की भूमिका में डॉ अमित चौधरी एवं सचिन गौड रहे

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय प्रांगण में सोमवार की शाम गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन के तत्वावधान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. निर्धारित 11 ओवर के इस मुकाबले में पब्लिक एकादश और पत्रकार एकादश की टीम आमने-सामने थी. मैच का शुभारंभ एसडीएम अभिषेक कुमार, डीसीएलआर संस्कार रंजन, महाविद्यालय सचिव कपलेश्वर यादव, प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार एवं प्रो अरुण कुमार, प्रो अशोक कुमार, मनोज रौशन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. पब्लिक एकादश की कप्तानी महाविद्यालय सचिव कपलेश्वर यादव कर रहे थे. एसडीएम एवं डीसीएलआर की मौजूदगी में हुए टॉस को पत्रकार एकादश के कप्तान मनोज रौशन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पत्रकार एकादश ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से सतीश कुमार आलोक ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पब्लिक एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी. टीम की ओर से प्रो अशोक कुमार एवं प्रो प्रदीप प्रकाश ने बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. मैच में कमेंट्री की भूमिका तरुण सिंह राठौड़ ने निभाई. जबकि अंपायर की भूमिका में डॉ अमित चौधरी एवं सचिन गौड रहे. स्कोरर की जिम्मेदारी आदित्य राज मेहता ने निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन