धान खरीद में आयी तेजी, प्रखंड क्षेत्र में अब तक 16 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :11 Dec 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर पैक्स के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है
विज्ञापन
वीरपुर.
बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव के परिणाम के बाद धान की खरीद में काफी तेजी आयी है. अब तक 16 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है. जानकारी देते हुए बसंतपुर बीसीओ रौशन कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद सभी पैक्स के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की गई. बैठक में विभागीय गाइड लाइंस की जानकारी दी गई है. पैक्स के कार्यकारिणी सदस्यों से कहा गया है कि जितने भी लघु एवं सीमांत किसान हैं उन्हें पैक्स में धान खरीद की जानकारी और मिलने वाले लाभ को बताना आवश्यक है. ताकि किसान, लघु किसान और सीमांत किसान अपने धान को निर्धारित क्षेत्र के पैक्स में जमा करवाएं. इससे बिचौलिए हावी नहीं होंगे और आपका पैक्स भी मजबूत होगा. हालांकि धान खरीद को लेकर पैक्स के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. बीसीओ श्री सिंह ने बताया कि धान की कीमत 2325 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है जो बाजार मूल्य से अधिक है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




