फोरेंसिक टीम घटना स्थल का लिया जायजा
फोरेंसिक टीम घटना स्थल का लिया जायजा
फोटो- 20 कैपसन – जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम. प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित खट्टर चौक के समीप नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में बुधवार की रात एक किराये के मकान में 10वीं की तैयारी कर रहे 15 वर्षीय छात्र निरंजन की संदिग्ध मौत की घटना को लेकर गुरुवार को फोरेंसिक टीम त्रिवेणीगंज पहुंची. फोरेंसिक टीम पहले त्रिवेणीगंज थाना पहुंची. इसके बाद एसआई राहुल कुमार व पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम थाना क्षेत्र के खट्टर चौक स्थित घटनास्थल पर पहुंची. जिस कमरे में घटना हुई थी. टीम घटना को लेकर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. इधर, पुलिस ने भी घटना में अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए