ePaper

तिरंगा झंडा के साथ बाइक रैली निकालेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Updated at : 11 Aug 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैजनाथ भगत ने कहा कि हर कार्यकर्ता को एक पेड़ मां के नाम लगाना है

विज्ञापन

राघोपुर. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया के आवासीय परिसर में शनिवार को भाजपा सिमराही नगर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष गणेश मंगलम ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला महामंत्री प्रदीप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार केंद्र में तीसरी बार बनी है. यह कार्यकर्ताओं के ही बदौलत संभव हुआ है. बैठक को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का हर घर तिरंगा झंडा फहराने का निर्देश है. कहा कि तिरंगा झंडा के साथ मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जायेगी. छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैजनाथ भगत ने कहा कि हर कार्यकर्ता को एक पेड़ मां के नाम लगाना है. कहा कि इस अभियान के तहत हम सभी कार्यकर्ता एक एक पेड़ लगाकर अपना कर्तव्य निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश अन्य लोगों को भी दें. मंच संचालन नगर के महामंत्री राजकुमार पौद्दार ने किया. मौके पर मंडल महामंत्री प्रशांत वर्मा, दिलीप पूर्वे, सियाराम भगत, रमन झा, प्रणव दास, मो अकरम, प्रमोद कुमार, विजय, गुड्डू, अमित शाह, श्याम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन