Bihar: सुपौल में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, एक युवती समेत दो की मौत

Published by : Ashish Jha Updated At : 17 May 2024 12:14 PM

विज्ञापन

Bihar: सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने की सूचना आयी है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. मरनेवालों में एक युवती है, जबकि दूसरी महिला है.

विज्ञापन

Bihar: सुपौल. जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली में मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है. जानकारी के अनुसार जरौली में मिट्टी धंसने से एक लड़की और एक महिला की मौत हो गयी है. हादसे के बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दो लोगों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है. मृतक महिला का नाम अमृता देवी 35 वर्षीय व लड़की नाम प्रीति कुमारी 17 वर्षीय बताया जा रहा है. दोनों वार्ड नंबर 04 की रहनेवाली हैं.

तिलयुगा नदी में मिट्टी काटने गई थी दोनों

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार 10 बजे
मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों तिलयुगा नदी में मिट्टी काटने गई थी. इसी दौरान धंसना गिरने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गयी. दूसरी महिला जो बगल में खड़ी थी, वो जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे. लोगों ने दोनों को बाहर निकाला. परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन