47 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

47 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

वीरपुर

एसएसबी 45वीं बटालियन मुंशी पिपराही बीओपी के जवान व वीरपुर पुलिस ने परमानंदपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर 47 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया. पकड़े गए तस्कर की पहचान ह्रदयनगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 निवासी सुमित कुमार के रूप में की गयी. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बॉर्डर संख्या 201/01 के क्षेत्र में परमानंदपुर गांव के एक घर में गांजा रखा हुआ है. सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए वीरपुर पुलिस के साथ साझा किया गया और रेड पार्टी का गठन किया गया. एसएसबी के सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में महिला कार्मिक समेत पांच जवान के साथ वीरपुर पुलिस के एक कार्मिक चिह्नित स्थान के लिए रवाना किया गया. रेड पार्टी के द्वारा विधिपूर्वक घर की तलाशी ली गयी तो दो बोरी बरामद हुईं. जिसमें प्लास्टिक पैकेट में गांजा जैसा प्रतीत होने वाला समान मिला. स्वान सुगंध एवं ड्रग डिटेक्शन किट से उसकी पुष्टि गांजे के रूप में की गई एवं वजन 47 किलोग्राम पाया गया. अग्रेतर कार्रवाई के लिए जब्त गांजा और पकड़े गए तस्कर को वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन