बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी

सिमराही : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण सिमराही बाजार, राघोपुर एवं गनपतगंज बाजार के उपभोक्ताओं का व्यावसायिक कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही उपभोक्ता को बिजली नहीं मिलने […]
सिमराही : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण सिमराही बाजार, राघोपुर एवं गनपतगंज बाजार के उपभोक्ताओं का व्यावसायिक कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही उपभोक्ता को बिजली नहीं मिलने के कारण रात के अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर काम करने पर विवश होना पड़ रहा है. यहां तक कि बिजली गुल रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी बाधित हो गयी है. जिससे उपभोक्ताओं के बीच भयंकर आक्रोश व्याप्त हो गया है.
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि सिमराही बाजार स्थित विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता राम शोबित राय का मोबाइल हमेशा स्विच ऑफ रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










