हथियार का भय दिखा बाइक सवार को लूटा

Updated at :02 Feb 2017 3:49 AM
विज्ञापन
हथियार का भय दिखा बाइक सवार को लूटा

निर्मली : थाना क्षेत्र के पश्चिमी रिग बांध स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप दो अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के धबही निवासी मो कैसर रजा बाइक से मरौना की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थल पर मो रजा के पहुंचते ही […]

विज्ञापन

निर्मली : थाना क्षेत्र के पश्चिमी रिग बांध स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप दो अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के धबही निवासी मो कैसर रजा बाइक से मरौना की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थल पर मो रजा के पहुंचते ही पूर्व से घात लगाये दो अपराधी ने हमला बोल दिया.

साथ ही अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मो रजा की बाइक, मोबाइल सहित पांच हजार रुपये लेकर भाग निकला. पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के उपरांत पश्चिम की दिशा भागा. वे किसी तरह थाना पहुंच कर थाना पुलिस को आपबीती सुनाई. साथ ही घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. इधर, थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि लूट की घटना के बाबत थाना को आवेदन प्राप्त हुआ है, जहां आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 08/17 अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन