पौधरोपण से 33 हेक्टेयर भूमि में छा गयी हरियाली

सुपौल : पर्यावरण को सुरक्षित किये जाने हेतु सरकार द्वारा बागवानी मिशन योजना संचालित की गयी है. जिले भर में इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में तकरीबन 110 हेक्टेयर भूमि में आम, केला व पपीता जैसे फलदार वृक्ष लगाये जाने का कार्य कराया जा रहा है. बागवानी के तहत किसानों को फलदार पौधे […]
सुपौल : पर्यावरण को सुरक्षित किये जाने हेतु सरकार द्वारा बागवानी मिशन योजना संचालित की गयी है. जिले भर में इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में तकरीबन 110 हेक्टेयर भूमि में आम, केला व पपीता जैसे फलदार वृक्ष लगाये जाने का कार्य कराया जा रहा है. बागवानी के तहत किसानों को फलदार पौधे लगाने की दो योजनाएं राष्ट्रीय बागवानी मिशन व मुख्यमंत्री बागवानी मिशन से अनुदान भी दिया जाता है. इसके तहत टिश्यू कल्चर केला की सघन बागवानी ड्रिप मलचिंग के साथ 50 प्रतिशत अनुदान यानी प्रति हेक्टेयर 62 हजार 500 रुपये किसान को देने का प्रावधान है.
वही पपीता की खेती के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 30 हजार की राशि दो किस्तों में प्रदान किया जायेगा. जबकि उक्त योजना के तहत आम के पौधा लगाये जाने के बाद प्रति हेक्टेयर 40 हजार की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










