पत्नी की मौत के पांच दिनों के बाद पति ने भी की आत्महत्या

सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 निवासी 35 वर्षीय मनोज मुखिया ने सोमवार को विषपान कर आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर किसनपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया […]
सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 निवासी 35 वर्षीय मनोज मुखिया ने सोमवार को विषपान कर आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना मिलने पर किसनपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. गौरतलब है कि बीते गुरुवार को मृतक मनोज मुखिया की पत्नी मंजू देवी ने पारिवारिक कलह से तंग आ कर विषपान कर आत्महत्या कर ली थी.
इस मामले में मृतका मंजू की मां तेतरी के बयान पर किसनपुर थाना में कांड संख्या 246/16 दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में मृतक मनोज मुखिया तथा उसके माता-पिता एवं छोटे भाई को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. ग्रामीणों की मानें तो मृतक मनोज अपनी पत्नी मंजू की असामयिक मौत एवं दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त बनाये जाने के बाद से ही विचलित था. सोमवार को मनोज ने जहर खा कर आत्म हत्या कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










