वर्चस्व को लेकर महिला तस्करों में हुई मारपीट

वीरपुर : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भीमनगर नया बाजार वार्ड नंबर 10 के पगडंडी रास्ते होकर नेपाल को जाने वाली सड़क पर भारतीय और नेपाल तरफ की तस्कर महिला के बीच अवैध पैसा वसूली को लेकर मारपीट हो गई. जानकारी अनुसार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भीमनगर नया बाजार वार्ड नंबर 10 स्थित पगडंडी रास्ते होकर […]
वीरपुर : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भीमनगर नया बाजार वार्ड नंबर 10 के पगडंडी रास्ते होकर नेपाल को जाने वाली सड़क पर भारतीय और नेपाल तरफ की तस्कर महिला के बीच अवैध पैसा वसूली को लेकर मारपीट हो गई. जानकारी अनुसार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भीमनगर नया बाजार वार्ड नंबर 10 स्थित पगडंडी रास्ते होकर नेपाल को जाने वाली सड़क पर तस्करी कर प्रतिदिन ले जाने वाले दाल,
चीनी, सरसो तेल, मिट्टी तेल आदि सामानों को इन रास्ते होकर ले जाने वाली तस्कर महिला से पिछले एक वर्षों से अवैध पैसा वसूली की जाती है. इसी बीच सोमवार के दोपहर बगैर कस्टम कटाये नेपाली महिला तस्कर रोज की तरह भीमनगर नया बाजार वार्ड नंबर 10 के रास्ते होकर अपने तस्करी के सामानों को ले जा रही थी कि अचानक भीमनगर नया बाजार वार्ड नंबर 01 की 32 वर्षीय महिला तस्कर रूना देवी ने आकर उन सब से प्रत्येक बोरी व झोला के हिसाब से 100 रुपये देने की मांग की. पैसे नहीं देने की स्थिति में सामग्री सहित उन सबों को एसएसबी को सूचना देकर पकड़वाने की धमकी देने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










