रेल प्रशासन के विरुद्ध की नारेबाजी

Updated at :23 Oct 2016 5:17 AM
विज्ञापन
रेल प्रशासन के विरुद्ध की नारेबाजी

प्रतापगंज : फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड के अमान परिवर्तन के कार्य को धीमी गति के विरोध में शुक्रवार को जदयू द्वारा घोषित पद यात्रा में हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. पद यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को 10 बजे भीमपुर से प्रारंभ हुई. जहां विधान पार्षद हारूण रशीद, निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लखन […]

विज्ञापन

प्रतापगंज : फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड के अमान परिवर्तन के कार्य को धीमी गति के विरोध में शुक्रवार को जदयू द्वारा घोषित पद यात्रा में हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. पद यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को 10 बजे भीमपुर से प्रारंभ हुई. जहां विधान पार्षद हारूण रशीद, निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत, ललिता जायसवाल आदि की अगुवाई में चला पद यात्रा प्रतापगंज प्रवेश किया.

पद यात्रा में सुपौल जिला के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता भीमपुर चौक पहुंच रेल विभाग द्वारा अमान परिवर्तन के कार्य में शिथिलता के प्रति आक्रोश व्यक्त करते पद यात्रा में शामिल हुआ. वहीं प्रतापगंज प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष विदुर नारायण सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पद यात्रा में शामिल हुए. जिनमें जवाहर यादव, शैलेंद्र गुप्ता, सत्यनारायण यादव, मो ललित साफी, मुकेश महतो, विजय कुमार मंडल, मुखिया अनिल कुमार, चंद्रकला देवी, मुमताज आलम, ललित भगत आदि शामिल हैं.

पद यात्रा का कारवां जैसे ही प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश किया. पद यात्रियों ने उक्त रेलखंड के अमान परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का जज्बा व संकल्प का मिला जुला रूप देखने का मिला. सभी पद यात्री शनिवार की सुबह पुन: उसी जोश व जज्बा के साथ सुपौल जिला में रेल प्रशासन द्वारा अमान परिवर्तन कार्य के धीमी गति पर विरोधी नारे लगाते पद यात्री निकले. पद यात्रियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर का पड़ाव राघोपुर होगा. फिर रात्री विश्राम सरायगढ़ में है. पद यात्रियों में एक ही जज्बा देखा गया कि जब तक जिला में अमान परिवर्तन का कार्य पूरा नहीं होगा, संघर्ष चलता रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन