बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर में एक जख्मी

पिपरा : थानाक्षेत्र के एनएच 327ई सड़क दिनापट्टी गांव के मील के समीप स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए दरभंगा रेफर कर दिया. […]
पिपरा : थानाक्षेत्र के एनएच 327ई सड़क दिनापट्टी गांव के मील के समीप स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए दरभंगा रेफर कर दिया.
जानकारी अनुसार बुधवार को दिन के 02 बजे गंगा यादव दीनापट्टी अपने घर से दूध लाने जा रहा था. थुमहा से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो नंबर बीआर 11 वाई 3003 से आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें गंगा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्कॉर्पियों को कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










