टकटकी लगाये खड़े रह गये लोग नहीं हुआ छोटे सरकार का दीदार

सुपौल : रविवार का दिन सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड वासियों के लिए खास था.छोटे सरकार के आगमन को लेकर अहले सुबह से ही लोग टकटकी लगाये हुए थे. प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के जवान जहां अपने कर्तव्य पर मुस्तैद दिखे वहीं उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आ रहे बिहार सरकार […]
सुपौल : रविवार का दिन सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड वासियों के लिए खास था.छोटे सरकार के आगमन को लेकर अहले सुबह से ही लोग टकटकी लगाये हुए थे. प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के जवान जहां अपने कर्तव्य पर मुस्तैद दिखे वहीं उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आ रहे बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए आम लोग बेताब थे. हालांकि लोगों को इसमें कामयाबी हासिल नहीं हो पायी.
क्योंकि सरकारी दौरा रहने के कारण उप मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाकात नहीं किया. नतीजतन ऐसे लोगों के चेहरे पर आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा था.हालांकि मीडिया कर्मियों से बातचीत के बाद उप मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुन कर निदान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










