लालपुर हाट के समीप बनाया जायेगा ओपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:47 AM
छातापुर : थाना क्षेत्र के लालपुर हाट(मोहनपुर) के समीप पुलिस आउट पोस्ट स्थापित किये जाने का प्रयास जारी है. प्रखंड के इस सुदूर इलाके में सुरक्षा कारणों से ओपी खोलने की मांग पूर्व से ही कई बार उठती रही है. मांग पूरी होने की संभावना को बल तब मिला जब डीएम बैद्यनाथ प्रसाद यादव व […]
छातापुर : थाना क्षेत्र के लालपुर हाट(मोहनपुर) के समीप पुलिस आउट पोस्ट स्थापित किये जाने का प्रयास जारी है. प्रखंड के इस सुदूर इलाके में सुरक्षा कारणों से ओपी खोलने की मांग पूर्व से ही कई बार उठती रही है. मांग पूरी होने की संभावना को बल तब मिला जब डीएम बैद्यनाथ प्रसाद यादव व आरक्षी अधीक्षक कुमार एकले के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला संभावित स्थल पर पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक डीएम व एसपी ने अररिया और सुपौल से जुड़े सीमा क्षेत्र वाले इस इलाके के भौगोलिक स्थिति व जनसंख्या के दृष्टिकोण से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की. तत्पश्चात अधिकारी उन्होंने स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजने के लिए साथ चल रहे अनुमंडल व स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जानकारों की मानें तो प्राप्त आदेश के आलोक में छातापुर पुलिस द्वारा तत्काल ही संबंधित प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










