प्राथमिकी दर्ज कर शांत हो जाती है पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 5:44 AM
सुपौल : सुपौल बीडीओ से रंगदारी मांगे जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार को पिपरा बीडीओ ज्योति गामी से भी दूरभाष पर गाली-गलौज व धमकाने का मामला सामने आया है. इस प्रकरण के बाद जहां अधिकारियों में भय का माहौल व्याप्त है. वहीं जिले की पुलिस के लिए यह चुनौती […]
सुपौल : सुपौल बीडीओ से रंगदारी मांगे जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार को पिपरा बीडीओ ज्योति गामी से भी दूरभाष पर गाली-गलौज व धमकाने का मामला सामने आया है. इस प्रकरण के बाद जहां अधिकारियों में भय का माहौल व्याप्त है. वहीं जिले की पुलिस के लिए यह चुनौती साबित हो रहा है. लोगों में यह चर्चा है कि जब अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम लोगों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.
बीडीओ से रंगदारी मांगे जाने की बात कोई नई नहीं है. इससे पूर्व भी जिले में पदस्थापित कई अधिकारियों से रंगदारी व जान से मारने की धमकी दिये जाने के खुलासे के बाद तत्काल प्राथमिकी तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस को मामले के उद्भेदन में सफलता हासिल नहीं हो पायी है. बीडीओ द्वय के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है अथवा इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










