मेंहीं नगर से दो बाइक चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 12 अंतर्गत मेंही नगर मुहल्ले में रविवार की देर संध्या में दो अलग-अलग जगहों पर बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है इस बाबत पीड़ित बाइक मालिक सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत धरहरा वार्ड नंबर 17 निवासी नवीन कुमार वर्मा ने बताया […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 12 अंतर्गत मेंही नगर मुहल्ले में रविवार की देर संध्या में दो अलग-अलग जगहों पर बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बाबत पीड़ित बाइक मालिक सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत धरहरा वार्ड नंबर 17 निवासी नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार की संध्या करीब 07.30 बजे मेंही नगर अवस्थित अपने ससुराल पहुंचा और घर के दरवाजे पर अपना बाइक जिसका नंबर बीआर 19 एफ 2266 है खड़ा कर दिया. जब 08.00 बजे के करीब घर से बाहर आया तो देखा बाइक गायब है. काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली.
वहीं मेंही नगर मुहल्ले के ही दूसरे पीड़ित बाइक मालिक अजीत कुमार पौद्दार ने बताया कि जदिया स्थित अपने प्रतिष्ठान से रोज की तरह रविवार को भी रात के करीब 09 बजे मेंही नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचा और आवास के पास ही अपना ग्लैमर बाइक जिसका नंबर बीआर 50 एफ 0975 को खड़ा कर घर के अंदर गया.
जिसके कुछ ही देर बाद बाजार का कार्य करने पुन: घर से बाहर आया तबतक बाइक गायब था. बाइक चोरी के दोनों मामलों में पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने में सूचना दी गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दो बाइक चोरी होने की सूचना मिली है. मामले की छानबीन के साथ संलिप्त अपराधियों तक पहुंचने का कार्रवाई किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन