पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 129 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 219 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गयी.
पिपरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 219 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गयी. इसके अंतर्गत परिवार नियोजन परामर्श, एएनसी, बीपी, लैब जांच, दवा वितरण आदि की सुविधा दी गयी. इस अभियान की देख-रेख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया. मालूम हो कि प्रत्येक महीने के 09 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की पूर्ण जांच अस्पतालों में मुफ्त में किया जाता है. इस अभियान के तहत सभी महिलाओं को नाश्ता भी दिया जाता है. इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डॉ प्रियंका गुंजन, डॉ अकरम, डॉ बादल कुमार, डॉ शैलेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश, एएनएम गंगोत्री कुमारी, सिंकू कुमारी, बंटी कुमारी, गूंजा कुमारी, मंजुलता कुमारी, पूजा कुमारी, अलका कुमारी, नीतू कुमारी, एलटी रत्नेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए