विदेशी शराब व अवैध चुलाई शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 18 Mar 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब व अवैध चुलाई शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सुपौल : उत्पाद विभाग एवं पुलिस द्वारा गत 24 घंटे के अंदर विभिन्न स्थानों पर की गयी छापेमारी में करीब 300 लीटर से अधिक विदेशी व चुलाई शराब के साथ 10 क्विंटल किण्वित छुआ बरामद किया गया है. मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गयी है. जानकारी अनुसार पिपरा थाना अंतर्गत तुलापट्टी वार्ड […]

विज्ञापन
सुपौल : उत्पाद विभाग एवं पुलिस द्वारा गत 24 घंटे के अंदर विभिन्न स्थानों पर की गयी छापेमारी में करीब 300 लीटर से अधिक विदेशी व चुलाई शराब के साथ 10 क्विंटल किण्वित छुआ बरामद किया गया है.
मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गयी है. जानकारी अनुसार पिपरा थाना अंतर्गत तुलापट्टी वार्ड नंबर 08 में शनिवार की शाम की गयी छापेमारी में स्थानीय निवासी प्रकाश कुमार को पांच पीस ऑफिसर च्वाइस टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया गया.
वहीं रविवार की सुबह सदर थाना अंतर्गत नुनूपट्टी घोरे वार्ड नंबर 03 से नरेश कुमार यादव के घर से ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू की 65 बोतल बरामद किया गया. जिसके बाद फिर खरैल कर्णपुर सौतारी से चेतन हांसदा के पास से पांच लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया.
टीम के सदस्यों ने बताया कि 10 क्विंटल गुड़ का किण्वित छुआ बरामद किया गया. जो निकालने के क्रम में घटना स्थल पर ही विनष्ट हो गया. छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ विद्यासागर एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल सहित पुलिस एवं उत्पाद बल के जवान शामिल थे.
यह राशि एसएसबी जवानों ने आपसी सहयोग से इकट्ठा किये थे. वहीं भीमनगर पंचायत के मुखिया सुधीर कुमार सिंह के द्वारा दोनों परिवार को तिरपाल और खाने पीने के लिए राशन का सामान दिया गया. साथ ही घर बनाने के लिए सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन