120 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान 400 बोतल में रखे कुल 120 लीटर शराब बरामद किया गया

विज्ञापन

बलुआ बाजार. बलुआ पुलिस सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के 50 आरडी के समीप 120 लीटर नेपाली शराब को बरामद की. हालांकि मौके से तस्कर फरार हो गया. जानकारी मुताबिक सोमवार को बलुआ पुलिस संध्या गश्ती कर रही थी. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के 50 आरडी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर तस्कर शराब लेकर जा रहे थे. जिस पर पुलिस की नजर पड़ी. जिसके बाद पुलिस शराब ले जा रहे तस्कर का पीछा किया. पीछा करने के क्रम में तस्कर अपने वाहन से शराब नदी किनारे फेंक कर भाग निकले. जिसके बाद पुलिस के जांच के क्रम में 400 बोतल में कुल 120 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान 400 बोतल में रखे कुल 120 लीटर शराब बरामद किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन