ससमय आवास व शौचालय निर्माण करें पूरा : डीडीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 5:27 AM
महिषी : प्रखंड क्षेत्र में आवास व शौचालय निर्माण में तेजी लाने व लक्ष्य की ससमय पूर्ति किये जाने को लेकर डीडीसी राजेश कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये. श्री सिंह ने जिला में महिषी का आवास व शौचालय निर्माण प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते कहा कि […]
महिषी : प्रखंड क्षेत्र में आवास व शौचालय निर्माण में तेजी लाने व लक्ष्य की ससमय पूर्ति किये जाने को लेकर डीडीसी राजेश कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये. श्री सिंह ने जिला में महिषी का आवास व शौचालय निर्माण प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मी नपेंगे व ससमय कार्य निष्पादन में सह भागी पुरस्कृत किये जायेंगे. मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों को भी आवास व शौचालय निर्माण में जनजागरूकता चला प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा जतायी.
डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि आगामी 20 अक्तूबर तक शौचालय व 7 नवंबर तक आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करना हम सबों की जिम्मेदारी है. बैठक में बीडीओ परशुराम सिंह, प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल, मुखिया शिवेन्द्र कुमार जीशु, नरेश यादव, शांतिलक्ष्मी चौधरी सहित आवास सहायक व स्वच्छता कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










