ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Updated at : 07 Aug 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

सुपौल जिले के छातापुर का रहने वाला था युवक शंकरपुर : शंकरपुर-त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार को मोरा झरकहा पंचायत के वार्ड नंबर 17 भाठी के समीप एक ओवर लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी. ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल हो गया. वही घटना की […]

विज्ञापन

सुपौल जिले के छातापुर का रहने वाला था युवक

शंकरपुर : शंकरपुर-त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार को मोरा झरकहा पंचायत के वार्ड नंबर 17 भाठी के समीप एक ओवर लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी.
ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल हो गया. वही घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुचंकर लाश व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना लाया गया .मृतक के जेब से मिले मोबाइल से जब छानबीन की गयी, तो मृतक युवक सुपौल जिला अंतर्गत छातापुर थाना क्षेत्र के घिवहा पंचायत के वार्ड नंबर दस के सदानंद मंडल के 30 वर्षीय पुत्र जग्गन मंडल के रूप में हुई. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. वही मृतक के पिता सदानंद मंडल की चीख पुकार से थाना परिसर में भीड़ जुट गयी.
ज्ञात हो कि ओवरलोड ईंट लदा ट्रैक्टर पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के पुत्र योगेश कुमार यादव का बताया जा रहा है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी राम ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन