करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 6:09 AM
छातापुर : थानाक्षेत्र के घीवहा पंचायत में करंट की छपेट में आने से एक और युवक की मौत हो गयी. लगातार हो रही इस प्रकार की घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ की स्थिति बनी हुई है. सोमवार की रात वार्ड संख्या छह यादव टोला में विद्युत तार को दुरूस्त कर रहा 18 वर्षीय प्रभाष […]
छातापुर : थानाक्षेत्र के घीवहा पंचायत में करंट की छपेट में आने से एक और युवक की मौत हो गयी. लगातार हो रही इस प्रकार की घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ की स्थिति बनी हुई है. सोमवार की रात वार्ड संख्या छह यादव टोला में विद्युत तार को दुरूस्त कर रहा 18 वर्षीय प्रभाष कुमार यादव करंट की चपेट में आ गया. जहां उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. हालांकि घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे उठाकर पीएचसी छातापुर में भर्ती करवाया. लेकिन मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की जानकारी सुनने के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










