अभाविप ने किया संगठन विस्तार एसएफडी प्रमुख बने राहुल कुमार कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

Published at :29 May 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने किया संगठन विस्तार एसएफडी प्रमुख बने राहुल कुमार कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

राघोपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमराही राघोपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की साप्ताहिक बैठक रविवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में हुई. नगर अध्यक्ष प्रो अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गत कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया. सदस्यों ने आगामी 4 जून को ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’ […]

विज्ञापन

राघोपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमराही राघोपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की साप्ताहिक बैठक रविवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में हुई. नगर अध्यक्ष प्रो अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गत कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया. सदस्यों ने आगामी 4 जून को ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’ विषय पर सेमिनार का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया. कहा कि छात्राओं के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

नौ जुलाई को विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के सभी केंद्रों से मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक स्तर के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राएं पुरस्कृत किये जायेंगे. बैठक में नगर मंत्री शंकर कुमार, सह मंत्री इंद्रजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण जयसवाल, दीपक कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार एवं प्रो राम कुमार कर्ण सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन