उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए 116 आवेदकों ने किया आवेदन

Updated at : 09 Feb 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए 116 आवेदकों ने किया आवेदन

नियोजन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जानी है

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड के उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए आरक्षित इस पद के लिए ऑनलाइन 116 आवेदन प्राप्त हुए. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता की मौजूदगी में सरपंच शशि कुमार यादव द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन कर अनुमोदन किया गया. मौके पर ग्राम कचहरी के प्रभारी सचिव केशव कुमार भी मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के एकमात्र उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर नियोजन किया जाना है, जो कि अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए आरक्षित है. सचिव पद के लिए कुल 116 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राप्त आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी कर अनुमोदन कार्य शनिवार को किया गया. अनुमोदित सूची पर दावा आपत्ति के लिए उसे पुनः ऑनलाइन कर दिया जायेगा. तत्पश्चात सचिव पद पर नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नियोजन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही किया जाना है. सरपंच श्री यादव ने बताया कि उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव का पद करीब 15 वर्ष से रिक्त है और यह पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन