चोरी के आरोप में पिता व पुत्र को किया गिरफ्तार

Published at :20 Feb 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पिता व पुत्र को किया गिरफ्तार

छातापुर : छातापुर पुलिस ने प्रतापनगर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से रविवार की रात सेंधमारी कर मोबाइल व नकदी चोरी करने वाले आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान चोरी किये गये दो मोबाइल व नकदी एक हजार रुपये व सेंध मारने के औजार भी उसके घर से बरामद किया गया […]

विज्ञापन

छातापुर : छातापुर पुलिस ने प्रतापनगर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से रविवार की रात सेंधमारी कर मोबाइल व नकदी चोरी करने वाले आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान चोरी किये गये दो मोबाइल व नकदी एक हजार रुपये व सेंध मारने के औजार भी उसके घर से बरामद किया गया है. पुलिस ने प्रतापनगर निवासी मो साबीर के आवेदन पर थाना कांड संख्या 42/18 अंकित कर दोनों अभियुक्त 21 वर्षीय मो गुलजार व उसके पिता 50 वर्षीय मो साबीर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है.

प्राथमिकी के अनुसार अभियुक्त मो गुलजार ने रविवार की देर रात गांव के ही मो साबीर के घर सेंधमारी कर दो मोबाइल व नकदी की चोरी कर ली. चोरी के बाद भागने के क्रम में उसे पहचान लिया गया. रात्रि काल ही पीड़ित गृहस्वामी ग्रामीणों के साथ गुलजार के घर पहुंचे तो घर में मौजूद गुलजार और उसके पिता मो साबीर ने मामले से खुद को अनभिज्ञ बताते उल्टे ग्रामीणों पर ही हमला कर दिया. जिसके बाद शोरगुल सुनकर आस-पास के ग्रामीण जमा हो गये और गुलजार के घर को चारों तरफ से घेर लिया गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना के तत्काल बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी गये सामान के साथ दोनों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन