बूंद-बूंद शुद्ध पेयजल को तरस रहे हैं स्कूली बच्चे

जदिया : लोगों को आयरन रहित शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसको लेकर सरकार द्वारा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया गया. लेकिन जलापूर्ति योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. ज्ञात हो कि मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जदिया परिसर में बीते तीन वर्ष पूर्व प्रतिभा मेमरेंन फिल्टर्स जेभी कंपनी द्वारा लाखों की लागत से […]
जदिया : लोगों को आयरन रहित शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसको लेकर सरकार द्वारा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया गया. लेकिन जलापूर्ति योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. ज्ञात हो कि मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जदिया परिसर में बीते तीन वर्ष पूर्व प्रतिभा मेमरेंन फिल्टर्स जेभी कंपनी द्वारा लाखों की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया.
लेकिन विभाग व संवेदक की उदासीनता के कारण यह कार्य अधर में लटका है. जिसके कारण यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. आलम यह है कि संभ्रांत परिवार के लोग बोतल बंद पानी खरीदकर पी रहे है. वहीं गरीब तबके के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है. जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार इस मामले से विभागीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है. लेकिन विभागीय पदाधिकारी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










