पीड़ितों को सता रही भोजन की चिंता

Published at :04 Sep 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों को सता रही भोजन की चिंता

निर्मली : गत दिनों आयी भीषण बाढ़ के बाद विस्थापित परिवारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि नदी के जल स्तर में कमी आ गयी है, लेकिन अपना आशियाना खोने वाले परिवारों के समक्ष पुनर्स्थापन की समस्या परेशान बन गयी है. प्रखंड के सिसौनी छींट, खुखनाहा, अमीन टोला, लक्ष्मीनिया सहित […]

विज्ञापन
निर्मली : गत दिनों आयी भीषण बाढ़ के बाद विस्थापित परिवारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि नदी के जल स्तर में कमी आ गयी है, लेकिन अपना आशियाना खोने वाले परिवारों के समक्ष पुनर्स्थापन की समस्या परेशान बन गयी है. प्रखंड के सिसौनी छींट, खुखनाहा, अमीन टोला, लक्ष्मीनिया सहित अन्य गांवों के विस्थापित परिवार सुरेश महतो, बूचन महतो, सत्यनारायण यादव, मो इब्राहिम, गंगा राम, यशोधर शर्मा, हीरालाल साह सहित अन्य लोगों का कहना है कि कोसी में आयी भयंकर बाढ़ के बाद उन लोगों का घरबार नदी की धारा में समा गया. ऐसे में पीड़ित परिवार बांध पर शरण लिए हुए हैं.
साथ ही राहत के नाम पर पॉलीथिन, चूड़ा व शक्कर दिया गया. सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत शिविरों को भी बंद कर दिया गया है जिससे पीड़ितों के समक्ष खाने पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन