एक ही रात चार बाइकों की चोरी

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने चार बाइक उड़ा लिया. मामले में सभी पीड़ितों ने सदर थाना को आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है. गौरवगढ़ वार्ड नंबर 4 निवासी पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उनके दरवाजा पर दो बाइक […]
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने चार बाइक उड़ा लिया. मामले में सभी पीड़ितों ने सदर थाना को आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है. गौरवगढ़ वार्ड नंबर 4 निवासी पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उनके दरवाजा पर दो बाइक लगी थी.
चोरों ने उनकी स्पलेंडर प्रो बाइक व उनके ममेरे भाई बेला निवासी संजीव कुमार का स्पेलेंडर बाइक संख्या बीआर 50 ई 0755 उड़ा लिया. शहर के चकला निर्मली वार्ड नंबर 6 के चंदन कुमार झा के घर से भी चोरों ने एक डिस्कवर बाइक संख्या बीआर 07 एन 6071 को ग्रिल तोड़ कर उड़ा लिया. वहीं तीसरी घटना जवाहर नवोदय विद्यालय के पास बगही चौक से छोटे लाल चौधरी के घर से चोरों ने एक अपाची बाइक संख्या बीआर 19 जी 7002 उठा लिया. घटना के बाबत पीड़ितों ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










