अपहरण मामले में आठ पर प्राथमिकी, विधायक ने दी चेतावनी

वीरपुर : थाना के बलुआ ओपी अंतर्गत बिसनपुर पंचायत के ग्राम नाथ बारी वार्ड नंबर 13 से दो युवती का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. बुधवार की रात की इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति काफी खराब है. लड़की के पिता के आवेदन के आलोक में वीरपुर थाना में कांड […]
वीरपुर : थाना के बलुआ ओपी अंतर्गत बिसनपुर पंचायत के ग्राम नाथ बारी वार्ड नंबर 13 से दो युवती का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. बुधवार की रात की इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति काफी खराब है. लड़की के पिता के आवेदन के आलोक में वीरपुर थाना में कांड संख्या 180/17 दर्ज कर लिया गया है.
मामले में लड़की के पिता ने आठ लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. हालांकि समाज के सुलझे विचारधारा के लोग स्थिति को सामान्य करने में लगें हुए हैं. इधर, छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने अविलंब दोनों युवतियों को बरामद करने व अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने की मांग की है. श्री बबलू ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द से जल्द दोनों बच्चियों को बरामद नहीं किया गया तो किसी भी तरह की स्थिति के लिए थाना- पुलिस जिम्मेदार होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










