कई शहरों के लिए स्पाइसजेट शुरु करेगी सेवा, दिल्ली-पटना के लिए उड़ान 13 जुलाई से रोजाना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 12:11 PM
स्पाइसजेट की एसजी 214/215 दिल्ली-पटना-दिल्ली फ्लाइट 13 जुलाई से रोजाना उड़ान भरेगी. इसके अलावा स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 343/344 कोलकाता-पटना-सूरत 16 जुलाई से सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को उड़ेगी.
पटना. स्पाइसजेट की एसजी 214/215 दिल्ली-पटना-दिल्ली फ्लाइट 13 जुलाई से रोजाना उड़ान भरेगी. इसके अलावा स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 343/344 कोलकाता-पटना-सूरत 16 जुलाई से सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को उड़ेगी.
स्पाइस जेट की विमान एसजी 947/948 बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु 17 जुलाई से मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को उड़ान भरेगी. मालूम हो कि ये सेवाएं कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान बंद कर दी गयी थी.
शुक्रवार को एक दर्जन फ्लाइट रद्द रही. इसमें अधिकांश दिल्ली की फ्लाइट रही. गो एयर की जी8 229, जी8 132, जी8 150 व जी8 144, स्पाइस जेट की एसजी 8722 दिल्ली की विमान रद्द रही.
गो एयर की जी8 273 बेंगलुरु, जी8 352 मुंबई, स्पाइस जेट की एसजी 767 बेंगलुरु, एसजी 377 मुंबई, एसजी 3723 अमृतसर, एसजी 3724 झारसुगुडा, एसजी 732 हैदराबाद व एसजी 3725 गुवाहाटी की फ्लाइट रद्द रही.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










