सीवान के आलमपुर में धमाकों से थर्राया इलाका, दहशत में भागे पड़ोसी; थानेदार व चौकीदार नपे

Updated:
विज्ञापन

सीवान में ब्लास्ट के बाद मकान में लगी आग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के जामो में पटाखों के अवैध भंडारण में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत की आशंका है. जानें पूरा मामला और प्रशासन की कार्रवाई.

विज्ञापन

Siwan Alampur Firecracker Explosion: सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखों के अवैध भंडारण में अचानक आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया. शुरुआती धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा. इसके बाद करीब दो घंटे तक रुक-रुककर पटाखों के फटने की तेज आवाजें आती रहीं. धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी गूंज दूर-दराज के गांवों तक सुनाई दी. हादसे में मकान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मलबा दूर सड़क पर जाकर बिखर गया. स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, इस दिल दहला देने वाले हादसे में कारोबारी मो. अमीरुद्दीन मियां, असद, खुश्बू सहित करीब चार लोगों की जान जाने की आशंका है.

विज्ञापन

घरों में आईं दरारें, जान बचाकर सुरक्षित भागे पड़ोसी

विस्फोट की तीव्रता से जमीन हिल गई और आसपास के कई पक्के मकानों की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं. लगातार हो रहे विस्फोटों के डर से आसपास के ग्रामीण अनहोनी की आशंका में अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. धुएं के गुबार और लगातार उड़ते मलबे के कारण कोई भी व्यक्ति घटनास्थल के समीप जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना रहा और लोग अपने क्षतिग्रस्त मकानों को लेकर भी चिंतित दिखे.

आग बुझाने के लिए पहुंची अग्निशमन वाहन.
आग बुझाने के लिए पहुंची अग्निशमन वाहन.

मेडिकल टीम के साथ पहुंचे सिविल सर्जन, राहत कार्य तेज

हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया. सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद स्वयं डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष मेडिकल टीम तथा एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया ताकि मलबे में फंसे या झुलसे लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके. घायलों के त्वरित उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

धमाके की तीव्रता से सड़क पर बिखरा पड़ा पक्के मकान का मलबा.
धमाके की तीव्रता से सड़क पर बिखरा पड़ा पक्के मकान का मलबा.

लापरवाही पर थानाध्यक्ष व चौकीदार निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. थाना स्तर पर खुफिया विफलता और घोर लापरवाही के आरोप में जामो बाजार के थानाध्यक्ष धीरज कुमार तथा स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

धमाके की तीव्रता से सड़क पर बिखरा पड़ा पक्के मकान का मलबा.
धमाके की तीव्रता से सड़क पर बिखरा पड़ा पक्के मकान का मलबा.

DM-SP ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी और महाराजगंज के एसडीओ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय मुआयना किया. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन दल, बिजली विभाग, डॉग स्क्वायड और मेडिकल टीम को तुरंत तैनात किया.

एफएसएल टीम करेगी जांच

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पटना से एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है और पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है. एसपी भारत सोनी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) महाराजगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जबकि मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी महाराजगंज सर्किल इंस्पेक्टर को सौंपी गई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है.

Also Read: सीवान: आलमपुर में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, चार की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन