ट्रैक्टर की रोटरी में फंसने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
सीवान जिले के गोरौली गांव में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की रोटरी की चपेट में आने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
Siwan Tractor Accident Child Death : सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में गुरुवार को खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. ट्रैक्टर पर बैठा अनीश कुमार अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया और रोटरी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया.
Siwan News : ट्रैक्टर से गिरते ही रोटरी की चपेट में आया किशोर
मृतक की पहचान गोरौली गांव निवासी सुभाष महतो के 12 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह खेत में ट्रैक्टर से जुताई कराने गया था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटरी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. डायल 112 की टीम और दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अनीश दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसके छोटे भाई सतीश कुमार (6 वर्ष) और बहन संजल कुमारी (7 वर्ष) हैं. मां ज्योति देवी और दादा मोहन महतो का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पिता सुभाष महतो केरल में पेंटर का काम करते हैं. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार सदमे में है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










