सीवान के दरौंदा में संत रविदास जयंती पर विकास शिविर, 43 आवेदन मिले, अधिकांश का मौके पर निष्पादन
शिविर में शामिल लोग एवं महिला को जॉब कार्ड प्रदान करते पीआरएस | Prabhat Khabar Network
दरौंदा प्रखंड के डुमरी गांव में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन हुआ, जहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय की समस्याओं का समाधान किया गया. 43 से अधिक आवेदनों को मौके पर ही निष्पादित कर पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया.
Sant Ravidas Jayanti: दरौंदा प्रखंड की कोडारी कला पंचायत के डुमरी गांव में श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया.
आपके शहर में
शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और अधिक से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करना था. इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किये. इनमें राशन कार्ड के 10, जॉब कार्ड के 10, वृद्धावस्था पेंशन का एक, दिव्यांग पेंशन का एक, कबीर अंत्येष्टि योजना के दो, औपचारिक शिक्षा से संबंधित चार, आंगनबाड़ी के सात, नल-जल योजना के चार तथा जन्म प्रमाणपत्र के दो आवेदन शामिल रहे.
अधिकांश आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन
शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. अधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्रता के अनुसार उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी भी दी गयी.
अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की जरूरत है. शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और आवश्यक प्रक्रिया एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी गयी.
योजनाओं का लाभ लेने की अपील
मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार आवेदन करें. किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित विभाग या कर्मियों से संपर्क करने को कहा गया.
शिविर में विकास मित्र बेबी कुमारी, नोडल प्रभारी नीलू चौहान, रोजगार सेवक लालधारी प्रसाद, आवास सहायक विकास कुमार, स्वच्छाग्रही अरुण कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए