सीवान की बेटी ज्योति ने पहले प्रयास में NET किया क्वालीफाई, अब बनेंगी असिस्टेंट प्रोफेसर
नियुक्ति पत्र लेतीं ज्योति कुमारी
Assistant Professor Jyoti Kumari : महाराजगंज के बंगरा गांव की बेटी ज्योति कुमारी ने नेट की परीक्षा क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना पूरा किया है. यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का पल है.
Assistant Professor Jyoti Kumari : सीवान के महाराजगंज प्रखंड की टेघड़ा पंचायत के बंगरा गांव की बेटी ज्योति कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है. ज्योति ने पहले ही प्रयास में NET परीक्षा क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
पूर्णिया के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में हुई नियुक्ति
NET परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद ज्योति कुमारी की नियुक्ति पूर्णिया जिले के कोचाधामन स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई है. इस उपलब्धि के बाद ज्योति ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित किया है.
असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर गांव पहुंचीं ज्योति
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के बाद जब ज्योति कुमारी अपने गांव बंगरा पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं.
परिवार में भी खुशी का माहौल
ज्योति कुमारी गांव के कपिल देव उपाध्याय और मालती देवी की पौत्री तथा सत्य प्रकाश उपाध्याय और जयंती देवी की पुत्री हैं. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी गर्व और खुशी का माहौल है.
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
ज्योति की सफलता पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेम नारायण साह, प्रो. अभय सिंह, रमेश उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है. सभी ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
पहले ही प्रयास में NET परीक्षा क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने वाली ज्योति कुमारी की सफलता गांव के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उनकी उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए