ePaper

बालिका गृह: कई अफसरों पर गिर सकती है गाज

Updated at : 28 Mar 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह: कई अफसरों पर गिर सकती है गाज

प्रखंड के भैंसाखाल स्थित बालिका गृह से फरार 13 किशोरियों के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है.इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद यह संभावना जतायी जा रही है कि और कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है.अभी तक जिला का प्रशासनिक महकमा यह बताने में असमर्थ रहा है कि इन 13 किशोरियों को एक साथ फरार होने के पीछे के क्या कारण है.इस षड्यंत्र में कितने लोग शामिल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जीरादेई.प्रखंड के भैंसाखाल स्थित बालिका गृह से फरार 13 किशोरियों के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है.इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान लेने के बाद यह संभावना जतायी जा रही है कि और कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है.अभी तक जिला का प्रशासनिक महकमा यह बताने में असमर्थ रहा है कि इन 13 किशोरियों को एक साथ फरार होने के पीछे के क्या कारण है.इस षड्यंत्र में कितने लोग शामिल है. कार्रवाई के नाम पर डीएम द्वारा गठित टीम के जांच के आधार पर अभी तक दो संविदा कर्मियों की बर्खास्तगी व होमगार्ड सिपाही का निलंबन किया गया है.साथ तीन किशोरियों का रेस्क्यू किया जा चुका है.एक सप्ताह बाद शेष 10 किशोरियों का पता करने में प्रशासन नाकाम रहा है.इस मामले में क्षेत्रीय विधायक अमरजीत कुशवाहा व राज्यसभा की कांग्रेस सांसद ने सदन में मामला उठाया है.इधर मामले के तहकीकात में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम लग गयी है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा है.साथ ही इस पत्र की प्रतिलिपि को मुख्य सचिव, डीएम व एसपी को भेजा है.इसमें किशोरियों के तत्काल पुनर्वास व लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला आयोग बड़ी कार्रवाई की संस्तुति कर सकती है.इस मामले में कई पदाधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है.मालूम हो कि भैसाखाल स्थित वृहद आश्रय गृह से 20 मार्च को 13 किशोरियां फरार हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन