18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एक देसी बंदूक व कारतूस बरामद

पुलिस के वाहन देख कर भागने में सफल रहा शंभु साह शंभु साह का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस फोटो़़़़़़़़़़़़़़़़़़़ 06 बरामद हथियार व कारतूस क साथ एमएच नगर पुलिसहसनपुरा. एमएच नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गुप्त सूचना पर शनिवार की रात्रि करीब दस बजे दल-बल के साथ थाने के मखनूपुर गांव निवासी शंभु […]

पुलिस के वाहन देख कर भागने में सफल रहा शंभु साह शंभु साह का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस फोटो़़़़़़़़़़़़़़़़़़़ 06 बरामद हथियार व कारतूस क साथ एमएच नगर पुलिसहसनपुरा. एमएच नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गुप्त सूचना पर शनिवार की रात्रि करीब दस बजे दल-बल के साथ थाने के मखनूपुर गांव निवासी शंभु साह के बिस्तर के नीचे से एक देसी एकनाली बंदूक, एक 12 बोर का कारतूस, एक मोबाइल तथा एक हैंड नोटबुक बरामद किये. लेकिन, रात होने व पुलिस की गाड़ी को अपने दरवाजे की तरफ आते देख शंभु भाग निकला. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उस वक्त सअनि उमाशंकर तिवारी व पुअनि एएम खान मखनूपुर गांव के आसपास गश्ती पर थे, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली. पुलिस ने शीघ्र ही शंभु साह के घर छापेमारी कर अवैध हथियार को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शंभु साह के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में जुटी है़ उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पास के गांव चांदपुर में किसी मामले में शंभु साह द्वारा फायरिंग की गयी थी तथा किसी अन्य मामले में शंभु साह के पेट में गोली लगने के जख्म भी हैं़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें