21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गरीबों की आत्मा में परमात्मा का वास होता है

फोटो 16विज्ञापन दाता की खबररघुनाथपुर (सीवान).गरीबांे की आत्मा में ही परमात्मा का वास होता है़ गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की सेवा का फल मिल सकता है़ उक्त बातें भाजपा नेता सह समाजसेवी रामेश्वर सिंह प्रखंड के टारी बाजार में गुरुवार को कंबल वितरण के दौरान कही. उन्होंने कहा कि समाज में सेवा करना […]

फोटो 16विज्ञापन दाता की खबररघुनाथपुर (सीवान).गरीबांे की आत्मा में ही परमात्मा का वास होता है़ गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की सेवा का फल मिल सकता है़ उक्त बातें भाजपा नेता सह समाजसेवी रामेश्वर सिंह प्रखंड के टारी बाजार में गुरुवार को कंबल वितरण के दौरान कही. उन्होंने कहा कि समाज में सेवा करना ही मेरे नित्य क्रिया मे जुड़ गया है़. इस मौके पर उन्होने लगभग 200 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया़ इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद, संजय सिंह, अविनाश यादव, राहुल तिवारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री लक्ष्मीकांत प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे़300 लोगों को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता रघुनाथपुर (सीवान)प्रखंड कंे टारी बाजार में गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रो अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में कैंप लगा कर लगभग 300 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी़ इस मौके पर प्रो. सिंह ने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे में फिर से भ्रष्टाचार पनपने लगी है़ लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि की घटना आम बात हो गयी है़ भाजपा का शासन भी जनता लने देखा है जब भाजपा की सरकार में हिस्सेदारी थी. गंठबंधन टूटते ही जो हो रहा है परिणाम आपके सामने है. एक बार मौका है भाजपा का सदस्य बन भाजपा को मजबूत करें़ इस सभा को सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह,भाजपा नेता सह समाजसेवी रामेश्वर सिंह, संजय सिंह, लक्ष्मीकांत प्रसाद, अविनाश यादव, राहुल तिवारी, आदित्य पाठक, विजय कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें