18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हर्षोल्लास के साथ मनाया नववर्ष

बड़हरिया . प्रखंड में नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वहीं प्रखंड का एकमात्र पिकनिक स्पॉट यमुनागढ़ का संपर्क मार्ग कट जाने के कारण यमुनागढ़ में पिकनिक का नजारा फीका रहा. वहीं कुछ उत्साही युवकों ने यमुनागढ़ पर पिकनिक का आनंद लिया. वहीं कुछ युवा मंडलियां यमुनागढ़ के मंदिर परिसर में व इसके ईद-गिर्द डीजे […]

बड़हरिया . प्रखंड में नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वहीं प्रखंड का एकमात्र पिकनिक स्पॉट यमुनागढ़ का संपर्क मार्ग कट जाने के कारण यमुनागढ़ में पिकनिक का नजारा फीका रहा. वहीं कुछ उत्साही युवकों ने यमुनागढ़ पर पिकनिक का आनंद लिया. वहीं कुछ युवा मंडलियां यमुनागढ़ के मंदिर परिसर में व इसके ईद-गिर्द डीजे पर थिरकती व पिकनिक मनाती नजर आयीं. जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने यमुनागढ़ देवी मंदिर में माथा टेका. दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव रिजवान अहमद ने बड़हरिया स्थित दाता फजले अली साह के मजार पर चादर पोशी की. मौके पर पप्पू गिरि, प्रेम कुमार, मनु कुमार, विकास उपाध्याय, चुनु तिवारी, उमर अली, चंदन राम, गुफरान अहमद, चांद बाबू, मो. अली साह मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें