बीईओ ने सिपाह एससी टोले का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 6:02 AM
बसंतपुर : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनय शंकर दुबे ने बुधवार को प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय सिपाह एससी टोला का औचक निरीक्षण किया. विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से शिक्षण कार्य ब्लॉक कॉलोनी मिडिल स्कूल में किया जाता है. बीईओ ने चेतनासत्र में पहुंच कर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति, विद्यालय की साफ- सफाई, […]
बसंतपुर : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनय शंकर दुबे ने बुधवार को प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय सिपाह एससी टोला का औचक निरीक्षण किया. विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से शिक्षण कार्य ब्लॉक कॉलोनी मिडिल स्कूल में किया जाता है. बीईओ ने चेतनासत्र में पहुंच कर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति, विद्यालय की साफ- सफाई, एमडीएम आदि की जांच किये. जांच में नामांकित 62 बच्चों में से 48 बच्चे उपस्थित पाए गए. वहीं कार्यरत दो शिक्षकों में एक शिक्षिका आशा कुमारी विशेषावकाश पर पाई गयी. विद्यालय में बन रहे एमडीएम से बीईओ संतुष्ठ दिखे. एमडीएम में खिचड़ी व केले बच्चों को परोसे गये थे. मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, ओमप्रकाश आजाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










