सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा मेले में दुकानदार से 50 हजार की रंगदारी मांगी, पिस्तौल दिखाकर 5 हजार लूटे

Updated:
विज्ञापन

महिंदवारा थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के दुर्गा पूजा मेले में रंगदारी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फास्ट फूड दुकानदार से 50 हजार मांगे गए और पिस्तौल दिखाकर 5 हजार लूट लिए गए.

विज्ञापन

सीतामढ़ी: रून्नीसैदपुर के महिंदवारा थाना क्षेत्र स्थित सिरखिरिया गांव के मठ पर आयोजित दुर्गा पूजा मेले में फास्ट फूड दुकानदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और पिस्तौल दिखाकर पांच हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है. दुकानदार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की तिलकताजपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी प्रमोद दास के पुत्र हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने ग्रामीण बदल पासवान और प्रमोद पासवान के साथ मेले में फास्ट फूड की दुकान चला रहे थे.

रंगदारी नहीं देने पर दुकान उजाड़ने की धमकी

प्राथमिकी के अनुसार, 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे महिंदवारा थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव निवासी चुन्नू कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से दुकान पर पहुंचा. आरोप है कि दोनों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर दुकान उजाड़ने की धमकी दी.

दुकानदार का आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपित ने कमर से पिस्तौल निकालकर उन लोगों पर तान दी. इसके बाद दुकान के गल्ले से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिये गये और दुकान में रखे सामानों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया.

विरोध करने पर दुकानदार को किया घायल

संतोष कुमार के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चुन्नू कुमार के साथ आये दूसरे व्यक्ति ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गये. शोर सुनकर स्थानीय लोगों के जुटने पर दूसरा आरोपित पिस्तौल लेकर बाइक से फरार हो गया. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से चुन्नू कुमार को पकड़ लिया गया.

पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चुन्नू कुमार को हिरासत में लिया और महिंदवारा थाना ले गयी.

गिरफ्तार आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि दुकानदार संतोष कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार चुन्नू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

प्राथमिकी में दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया है कि चुन्नू कुमार पहले महिंदवारा थाना में दर्ज रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुका है.

यह भी पढ़ें

सीतामढ़ी में लूट की साजिश नाकाम, 10 आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन