बालिका विद्यालय में शिक्षकों की कमी बनी बड़ा मुद्दा, विधायक ने समाधान का दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

फोटो - विधायक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते प्रधानाध्यापक नवीन कुमार. | Prabhat Khabar Network

dghh

विज्ञापन

Pupri News: स्थानीय गौरीशंकर बजरंग जालान प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह के साथ प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने विधायक प्रो. नागेंद्र राउत तथा भूमिदाता के प्रतिनिधि रमेश जालान को मिथिला पाग, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान और स्वागत गान की प्रस्तुति से हुई. संचालन सहायक शिक्षक मो. नईम ने किया.

प्रबंधन समिति की बैठक में उठे कई अहम मुद्दे

सम्मान समारोह के बाद विधायक की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और पठन-पाठन की स्थिति की समीक्षा की गई.

बैठक में 11वीं और 12वीं कक्षा के सभी विषयों के शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. सदस्यों ने कहा कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

आधारभूत सुविधाओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति में सुधार तथा विद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

छात्राओं की बढ़ती संख्या को बताया सकारात्मक संकेत

विधायक ने विद्यालय में लगातार बढ़ रही छात्राओं की संख्या को शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत बताया. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष वली अहमद खान, रामाशंकर साह, राघो ठाकुर, दिनेश पटेल, राजू खान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मी और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन