गंगवारा स्कूल में माताओं ने बच्चों संग मिट्टी से बनाया फोक TLM, शिक्षा में सहभागिता की अनूठी पहल

शिक्षिका अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में माताओं एवं बच्चों के द्वारा मिट्टी से तैयार किये जा रहे फोक टीएलएम.
सीतामढ़ी के प्राथमिक विद्यालय गंगवारा हरिजन टोला में एक अनूठी पहल हुई. शिक्षिका अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर स्थानीय मिट्टी से फोक टीएलएम (शिक्षण सामग्री) का निर्माण किया. इस कार्यक्रम ने शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी को एक नया आयाम दिया.
Sitamarhi News: प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गंगवारा हरिजन टोला में शिक्षिका अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों और उनकी माताओं की सहभागिता से फोक टीएलएम (Teaching Learning Material) निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, व्यावहारिक शिक्षा और अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ावा देना था. माताओं और बच्चों ने स्थानीय मिट्टी से विभिन्न शिक्षण सामग्री तैयार की.
Runnisaidpur News: स्थानीय संसाधनों से तैयार हुई शिक्षण सामग्री
कार्यक्रम के दौरान शून्य लागत पर स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों और माताओं ने मिलकर फोक टीएलएम तैयार किए. इस पहल से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ी और विद्यालय व समुदाय के बीच सहभागिता भी मजबूत हुई.
निपुण अभिभावक-निपुण बच्चे पहल से मिली प्रेरणा
शिक्षिका अंजू कुमारी ने बताया कि उन्होंने ग्रीष्मावकाश के दौरान नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी (मध्य विद्यालय मलहाटोल) से फोक टीएलएम और "निपुण अभिभावक-निपुण बच्चे" पहल का प्रशिक्षण प्राप्त किया था. उसी नवाचार को विद्यालय स्तर पर लागू करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
अभिभावकों ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम में शामिल महिला अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की पढ़ाई को अधिक रोचक और व्यवहारिक बनाती हैं. साथ ही घर में भी सीखने का सकारात्मक वातावरण तैयार होता है. शिक्षिका अंजू कुमारी ने कहा कि फोक टीएलएम विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत सेतु का कार्य करता है और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










