भिट्ठा पुलिस का वाहन जांच अभियान, नौ बाइक चालकों से वसूला ₹9 हजार जुर्माना
प्रतीकात्मक AI तस्वीर
सुरसंड के भिट्ठा थाना पुलिस ने एनएच 227 पर वाहन जांच अभियान चलाया। बिना हेलमेट और कागजात के चल रहे नौ बाइक चालकों पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Sitamarhi News: एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाना पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम नवाही चांदनी चौक के समीप एनएच-227 पर चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
आपके शहर में
नौ चालकों का कटा ऑनलाइन चालान
थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण वाहन दस्तावेज और बिना हेलमेट सफर कर रहे नौ बाइक चालकों का 9 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया.
बाइक चालकों में मचा हड़कंप
पुलिस की कार्रवाई के दौरान एनएच-227 से गुजरने वाले बाइक चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक जांच देखकर अपने दस्तावेजों की जांच कराते नजर आए.
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए