नेपाल से भारत आ रहा था युवक, एसएसबी ने पकड़े 90 जाली नोट; बाइक भी जब्त

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 9 हजार रुपये की जाली नोटों के साथ एक युवक को पकड़ा है. आरोपी नेपाल से भारत आ रहा था. जब्त नोटों और बाइक के साथ आरोपी को भिट्ठा थाना को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Fake Indian Currency: इंडो-नेपाल सीमा के भिट्ठामोड़ चेकपोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बुधवार रात नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक बाइक सवार को 9 हजार रुपये की जाली भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाइन गांव निवासी भज्जू अंसारी के पुत्र जावेद आलम के रूप में हुई है.

तलाशी में मिले 90 जाली नोट

एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली. जांच के दौरान उसके पास से 100 रुपये के 90 जाली नोट, जिनकी कुल कीमत 9 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन तथा नेपाली नंबर की बाइक बरामद की गई.

भिट्ठा थाना को सौंपा गया मामला

कार्रवाई के बाद एसएसबी ने जब्त जाली नोट, मोबाइल और बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भिट्ठा थाना के हवाले कर दिया.

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जाली करेंसी का स्रोत क्या था तथा इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन