17 मई से फरार था शराब तस्करी का आरोपी, बेलसंड पुलिस ने देर रात दबोच लिया

Author Tusheem kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेलसंड पुलिस ने परतापुर गांव में छापेमारी कर शराब तस्करी के फरार आरोपी मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

Belsand Police: बेलसंड थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार देर रात परतापुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मुकेश चौधरी को दबोच लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

17 मई को हुई थी शराब बरामद

थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि 17 मई 2026 को पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 9 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की थी.

इस मामले में मुकेश चौधरी और मेघू चौधरी नामजद आरोपी थे. पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों मौके से फरार हो गए थे.

छापेमारी में मिली सफलता

गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात पुलिस ने परतापुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान फरार आरोपी मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले में नामजद दूसरे आरोपी मेघू चौधरी की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन